no fucking license
Bookmark

वेंक्टेश्वरा समूह के विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल एवं स्वास्थय विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में ’’तीनदिवसीय’’ ’’वृहृद रक्तदान शिविर’’ का आयोजन।

 तीन दिनो में 164 यूनिट रक्त संचय कर लिया लोगो के जीवन बचाने का संकल्प। 

जन्मदिवस, मैरिज ऐनीवर्सरी, पुण्यतिथि एवं अन्य अवसरो पर सामूहिक भोज/उत्सव मनाने के बजाय रक्तदान कर सेलीब्रेट करें शुभ आयोजन- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

आगामी आठ मई (रेडक्रास-डे) को अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ’’रेडक्रास सोसाईटी’’ के साथ मिलकर मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल, हापुड़ समेत वेस्ट यू0पी0 के एक दर्जन जनपदो में ’’रक्तदान शिविर’’ आयोजित करेगा वेंक्टेश्वर समूह- डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।

रक्तदान-महादान, हर स्वस्थ व्यक्ति यदि साल में चार बार नियमित रुप से रक्तदान करें तो अकेले भारतवर्ष में विभिन्न दुर्घटनाओ, सर्जरी एवं अन्य कारणों से रक्त के आभाव में प्रतिवर्ष होने वाली दस लाख से अधिक मौतो को रोका जा सकता है- डॉ0 प्रज्ञा सिंह, मेडिकल ऑफिसर, उ0प्र0 स्वास्थय विभाग।

आज वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल ’’विम्स’’ एवं उत्तर प्रदेश स्वास्थय विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीनदिवसीय ’’वृहृद रक्तदान शिविर’’ का शानदार समापन हुआ। इस तीनदिवसीय वृहृद रक्तदान शिविर में 164 यूनिट रक्त संचय हुआ। विम्स प्रबन्धन ने स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर रक्तदान करने वाले ’’स्वैच्छिक रक्तदाताओं’’ को सर्टीफिकेट एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने सभी रक्तदाताओ एवं उपस्थित जनसमूह से अपने जन्मदिवस, शादी की सालगिरह एवं अन्य शुभअवसरो पर पार्टी एवं सामूहिक भोज आदि के परित्याग का आग्रह करते हुए सभी से ’’रक्तदान कर’’ शुभअवसरो को मनाने की अपील की। 

विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल के ’’ब्लड बैंक यूनिट’’ में आयोजित तीनदिवसीय ’’वृहृद रक्तदान शिविर’’ के समापन सेरेमनी का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, सी0ई0ओ0 अजय श्रीवास्तव, स्वास्थय विभाग की वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर डॉ0 प्रज्ञा सिंह आदि ने फीता काटकर किया। 

इस अवसर पर डीन मेडिकल डॉ0 संजीव भट्, एम0एस0 डॉ0 आई0बी0 राजू, कुलपति प्रो0 राकेश यादव, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, मेडिकल ऑफिसर एम0 नौशाद, डॉ0 प्रमोद कुमार, एम0ए0 चौधरी, फरहीन जहान, दीपक वर्मा, नीतूश्री पाल, डॉ0 मानिक त्यागी, डॉ0 इकराम ईलाही, डॉ0 प्रॉची त्यागी, डॉ0 अभय भटनागर, डॉ0 मोनिका देशवाल, डॉ0 शिवम्, डॉ0 नेहा, अखिल नायर, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।











Post a Comment

Post a Comment