no fucking license
Bookmark

धूमधाम से मनाया गया वेंक्टेश्वरा समूह का 24वां स्थापना दिवस एवं समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि का जन्मोत्सव।

 धूमधाम से मनाया गया वेंक्टेश्वरा समूह का 24वां स्थापना दिवस एवं समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि का जन्मोत्सव।

रूद्राभिषेक, यज्ञ, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, भण्डारा, सांस्कृतिक संध्या समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम किये गये आयोजित।
स्थापना दिवस पर स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 156 यूनिट रक्तदान कर दूसरो का जीवन बचाने की शपथ ली।
समूह चेयरमैन आदरणीय डाॅ0 सुधीर गिरि का जन्मदिवस भी संयोगवश आज (27 जुलाई) होने के कारण प्रबन्धन एवं स्टाॅफ सदस्यो ने छात्र-छात्राओ के साथ मिलकर 52वां जन्मदिन 52 किलो का केक काटकर मनाया।
संस्थान परिसर एवं हाईवे के आस-पास 2500 से अधिक छायादार व औषधीएं पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि की सबसे अपील, जन्मदिवस, स्थापना दिवस आदि उत्सवो पर सामूहिक भोज अथवा पार्टी करने के बजाय रक्तदान एवं पौधारोपण की संस्कृति करें विकसित- डाॅ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वंेक्टेश्वरा समूह।
स्थापना दिवस/जन्मदिवस पर समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि ने जनपदवासियों एवं आस-पास के जनपदो के गरीब लोगो के लिए शिक्षा एवं स्वास्थय/निशुल्क उपचार सम्बन्धित एक दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाओ का शुभारम्भ किया।
आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के 24वें स्थापना दिवस (27 जुलाई) को बहुत ही धूमधाम तरीके से मनाया गया। इसी दिन समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि ने अपने जन्मदिवस पर अमरोहा, मेरठ समेत वेस्ट यू0पी0 के गरीब लोगो के लिए शिक्षा एवं स्वास्थय से सम्बन्धित एक दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाओ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, रूद्राभिषेक, सांस्कृतिक संध्या, वृक्षारोपण, भण्डारा समेत एक दर्जन से अधिक आयोजन किये गये।
वेंक्टेश्वरा समूह के स्थापना दिवस एवं समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि के जन्मदिवस समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार डाॅ0 वी0पी0एस0 अरोड़ा, सी0ई0ओ0 अजय श्रीवास्तव, कुलपति डाॅ0 राकेश यादव आदि ने सरस्वती माँ के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा समूह पिछले दो दशक से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वाास्थय सेवाओ में अग्रणी रहा है। आज इसके 24वें स्थापना दिवस पर हम आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बी0पी0एल0 कार्डधारक दो सौ गरीब गर्भवती महिलाओ की अपने हाॅस्पीटल में निशुल्क डिलीवरी कराने का संकल्प लेतेेेेे हुए इसके अलावा साठ साल से ऊपर आयु के गरीब बुर्जुगो की आँखों का निशुल्क आॅपरेशन, निशुल्क चश्मा समेत बी0काॅम0, बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 पाठयक्रमों में प्रतिवर्ष दो दर्जन गरीब बच्चियों को निशुल्क शिक्षा देंगे। इसके साथ ही उन्होने एक दर्जन से अधिक चिकित्सा एवं शिक्षा की निशुल्क कल्याणकारी योजनाओ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ0 पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ0 प्रताप सिंह, डाॅ0 राजेश सिंह, डीन मेडिकल डाॅ0 संजीव भट्, मुख्य प्रबन्धक विम्स एम0ए0 चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 डाॅ0 आई0बी0 राजू ,एडीशनल लीगल डायरेक्टर देवप्रताप सिंह, डाॅ0 ईकराम इलाही, डाॅ0 संजय तिवारी, डाॅ0 मोहित शर्मा, डाॅ0 विवेक सचान, डाॅ0 योगेश्वर शर्मा, डाॅ0 एस0एन0 साहू, आन्नद नागर, डाॅ0 राजवर्धन, डाॅ0 एना ऐरिक ब्राउन, नीतूश्रीपाल, सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया, सी0ए0 दशमीत बग्गा, गुरूदयाल सिंह कटियार, ब्रजपाल, दीपक कुमार, अलका सिंह, मारूफ चैधरी, विशाल शर्मा, राजीव सिंह, अरूण गोस्वामी, सतेन्द्र सिंह बघेल, फरहीन जहां, दीपक कुमार, संजीव राजपूत, नीरज गिरि, प्रीतपाल मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।















Post a Comment

Post a Comment